सरकार ने नेशनल हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दे दी है। आज कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें नेशनल हाइड्रोजन मिशन को कैबिनेट की हरी झंडी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट और CCEA की बैठक थोड़ी देर पहले खत्म हुई। इस बैठक में इसे मंजूरी दे दी है। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान दोपहर 3 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जा सकता है। ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत सरकार का 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य है। इसके लिए प्लांट लगाने के लिए वित्तीय मदद भी मिल सकती है। 2030 तक 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन करने का लक्ष्य तय किया गया है। सूत्रों से मिली इस एक्सक्लूसिव खबर को सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने ब्रेक की है।
