एक खिलाड़ी ने सिर्फ 2 दिनों में 8.5% का रिटर्न कमाया, आज किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

दूसरे दिन PANKAJ RANDAD की टॉप कॉल NMDC रही जिसने 1% का रिटर्न दिया। वहीं PRADIP HOTCHANDANI की दूसरे दिन की टॉप कॉल REDINGTON रही जिसने 3.5% का रिटर्न दिया। ARUN KUMAR MANTRI की टॉप कॉल दूसरे दिन की के लिए New India Assurance रही जिसने 2% का रिटर्न कमा कर दिया

अपडेटेड Jan 04, 2023 पर 12:59 PM
Story continues below Advertisement
अरुण कुमार मंत्री ने Carborundum में 980 का रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी, Equinox Research के पंकज रांदड़ और Mantri Finmart के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला हो रहा है। दूसरे दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 8.5% का रिटर्न दिया है। जबकि पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 5% का रिटर्न कमाकर दिया। उधर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने दूसरे दिन की समाप्ति पर 4% प्रतिशत का रिटर्न दिया। आज कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन खिलाड़ियों किन स्टॉक्स पर दांव लगाया है। जबकि दूसरे दिन की खिलाड़ियों की टॉप कॉल क्या रही ये भी जानते हैं।

    KHILADI TOP RADES

    दूसरे दिन की PANKAJ RANDAD की टॉप कॉल NMDC रही जिसने 1% का रिटर्न दिया

    दूसरे दिन की PRADIP HOTCHANDANI की टॉप कॉल REDINGTON रही जिसने 3.5% का रिटर्न दिया


    दूसरे दिन की ARUN KUMAR MANTRI की टॉप कॉल New India Assurance रही जिसने 2% का रिटर्न दिया

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    Equinox Research के पंकज रांदड़ का सुझाया आज का स्टॉकः BUY Chambal Fertilizer

    पंकज ने कहा कि इसमें 316 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 305 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का सुझाया आज का स्टॉकः BUY Divis Lab

    प्रदीप ने इस स्टॉक में 3431 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3385 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 3540 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Mantri Finmart के अरुण कुमार मंत्री का सुझाया आज का स्टॉकः BUY Carborundum

    अरुण ने कहा कि इस स्टॉक में 908 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 980 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 890 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    एवन्यू सुपरमार्ट और INDUSIND BANK पर टॉप ब्रोकरेजेज से जानें निवेश सलाह

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।