एवन्यू सुपरमार्ट और INDUSIND BANK पर टॉप ब्रोकरेजेज से जानें निवेश सलाह

RIL, INFOSYS, HDFC BANK और ITC ने आज बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले मिडकैप में भी गिरावट देखने को मिल रही है। फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर्स में कमजोरी देखने को मिल रही है। आज मेटल शेयरों में सबसे तगड़ी मुनाफावसूली दिख रही है। सरकारी बैंक और रियलिटी शेयरों में भी कमजोरी है

अपडेटेड Jan 04, 2023 पर 11:52 AM
Story continues below Advertisement
AVENUE SUPERMART पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने स्टॉक का लक्ष्य 4590 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नये साल के शुरुआती दो दिनों की तेजी के बाद बाजार में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी और सेंसेक्स में आधा प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है। आज बाजार में RIL, INFOSYS, HDFC BANK और ITC ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। मिडकैप में गिरावट ज्यादा देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर्स में कमजोरी देखने को मिल रही है। मेटल शेयरों में सबसे तगड़ी मुनाफावसूली नजर आ रही है। इंडेक्स करीब 2% फिसल गया। सरकारी बैंक और रियलिटी शेयरों में भी गिरावट नजर आ रही है। वहीं Q3 अपडेट के बाद डीमार्ट और वेदांता 3 परसेंट तक गिर गये हैं। ऐसे में जानते हैं आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज ने किन स्टॉक्स पर दांव लगाया है

    BROKERAGES ON AVENUE SUPERMART

    MACQUARIE ON AVENUE SUPERMART

    मैक्वायरी ने एवन्यू सुपरमार्ट पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4650 रुपये तय किया है। उन्होने इसका FY23/FY24/FY25 के लिए EPS अनुमान 5% घटाया है। इसमें स्लोअर रिकवरी एक नियर टर्म रिस्क है।


    MORGAN STANLEY ON AVENUE SUPERMART

    मॉर्गन स्टैनली ने एवन्यू सुपरमार्ट पर ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक का लक्ष्य 4590 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि प्री-कोविड ट्रेंड्स के मुकाबले इसमें ग्रोथ धीमी नजर आई है।

    रिलायंस रिटेल पेय निर्माता कंपनी सोस्यो हजूरी में खरीदेगी 50% हिस्सेदारी

    BROKERAGES ON INDUSIND BANK

    JEFFERIES ON INDUSIND BANK

    जेफरीज ने इंडस्इंड बैंक पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसके Q3 अपडेट के मुताबिक इसमें सालाना आधार पर 19% और तिमाही आधार पर 5% की लोन ग्रोथ देखने को मिली है। वर्तमान लेवल पर इसके वैल्यूएशन आकर्षक नजर आ रहे हैं।

    MORGAN STANLEY ON INDUSIND BANK

    मॉर्गन स्टैनली ने इंडस्इंड बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1475 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसकी लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 19% रही है। जबकि तिमाही आधार पर 18% देखने को मिली है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।