कॉल ड्रॉप, स्लो डाटा स्पीड से मिलेगी राहत, दूरसंचार विभाग बना रही प्लान

कॉल ड्रॉप और स्लो डाटा स्पीड से आपको जल्द छुटकारा मिल सकता है । सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार विभाग टेलीकॉम कंपनियों को सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश देगा। इसके लिए दूरसंचार सचिव ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ 28 दिसंबर को बैठक भी बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार विभाग टेलीकॉम कंपनियों को सेवाएं सुधारने के निर्देश देगा

अपडेटेड Dec 26, 2022 पर 1:41 PM
सूत्रों का कहना है कि 5G की शुरुआत के साथ सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। टेलीकॉम कंपनियों की सेवाओं की क्वॉलिटी से सरकार खुश नहीं है।

कॉल ड्रॉप और स्लो डाटा स्पीड से आपको जल्द छुटकारा मिल सकता है । सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार विभाग टेलीकॉम कंपनियों को सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश देगा। इसके लिए दूरसंचार सचिव ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ 28 दिसंबर को बैठक भी बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार विभाग टेलीकॉम कंपनियों को सेवाएं सुधारने के निर्देश देगा। दूरसंचार सचिव ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक बुलाई है। 28 दिसंबर को टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक होगी। टेलीकॉम कंपनियों के टॉप बॉस इस बैठक में शामिल होंगे।

सूत्रों का कहना है कि 5G की शुरुआत के साथ सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। टेलीकॉम कंपनियों की सेवाओं की क्वॉलिटी से सरकार खुश नहीं है। दूरसंचार विभाग ने ट्राई को चिट्ठी लिखी है। सेवाओं के नियम कड़े करने की मांग की है।


सरकार ने TRAI टेलीकॉम कंपनियों को चिट्टी लिखी और कहां है कि वह टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर हल निकालें। देश में 115 करोड़ सब्सक्राइबर्स है लेकिन सब्सक्राइबर्स के मुकाबले इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर है।

क्या है कॉल ड्रॉप  

जब आपका फोन किसी कारण से सेल्यूलर नेटवर्क से डिस्कनेक्ट हो जाता है, तो कॉल ड्रॉप होता है। सामान्यतः ऐसा खराब सिग्नल क्वालिटी की वजह से होता है। आसान शब्दों में समझे तो कई बार आपके फोन से अचानक नेटवर्क गायब हो जाता है या फिर आपकी कॉल डिस्कनेक्ट हो जाती है। इसे कॉल ड्रॉप कहा जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।