Get App

चेन्नई की इस IT कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दी 100 कारें, कंपनी ने बांटी ये कार

Car Gift to Employees: कर्मचारियों को उपहार के तौर पर कार उनके काम और कंपनी की ग्रोथ में हाथ बंटाने के लिए दी गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2022 पर 4:16 PM
चेन्नई की इस IT कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दी 100 कारें, कंपनी ने बांटी ये कार
चेन्नई की आईटी फर्म Ideas2IT ने अपने कर्मचारियों को कार गिफ्ट में दी।

क्या आपने कभी सोचा है कि आप जिस कंपनी में काम करते हैं वो अगर आपको कार गिफ्ट कर दे तो! सपना जैसा लगा ना। लेकिन यह बात चेन्नई की इस आईटी कंपनी के लिए पूरी तरह हकीकत है. तो जब तक आपको आपकी कंपनी कार नहीं दे देती.. आप ये खबर जान लीजिए।

चेन्नई की आईटी कंपनी Ideas2IT (आइडियाजटूआईटी) ने अपने 100 कर्मचारियों को शानदार काम करने के बदले मारुति सुजकी की कार इनाम में दी है। कंपनी ने खुले दिल से यह माना भी है कि अगर कर्मचारी ठीक से काम नहीं करेंगे तो कंपनी की ग्रोथ नहीं होगी। किसी भी कंपनी की सफलता और विकास में उनके कर्मचारियों का सबसे बड़ा हाथ है।

100 कर्मचारियों को दी 100 कारें

Ideas2IT के सीईओ गायत्री विवेकानंदन ने मेगा वेल्थ-शेयरिंग इवेंट में कंपनी के फाउंडर और अध्यक्ष मुरली विवेकानंदन की उपस्थिति में 100 कर्मचारियों को मारुति सुजुकी कारें गिफ्ट में दी। विवेकानंदन ने कहा कि कंपनी की ग्रोथ कर्मचारियों के कारण ही हुई है। विवेकानंदन ने कहा कि Ideas2IT ने वेल्थ शेरिंग को शुरू करते हुए यह कदम उठाया है। कार तोहफे में देना इस दिशा में उठाया हुआ पहला कदम है। उन्होंने कहा कि Ideas2IT निकट भविष्य में इस तरह की और पहल शुरू करने की योजना बना रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें