अपने सबसे बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में, CBI ने ABG शिपयार्ड लिमिटेड और उसके तत्कालीन चेयरमैन और MD ऋषि कमलेश अग्रवाल के साथ-साथ कई दूसरों के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के एक कंसोर्शियम को 22,842 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
