लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान (CDS Anil Chauhan) देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे। अनिल चौहान को बुधवार को देश के नए सीडीएस के रूप में नियुक्त किया गया। जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) के निधन के बाद से यह पद खाली था। पद खाली होने के 9 महीने से अधिक समय बाद इस पर नियुक्ति की गई है। भारतीय सेना में 40 साल सेवा देने के बाद अनिल चौहान पिछले साल ही रिटायर हुए थे।
