Get App

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल

Chamoli Incident: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना पर दुख जताते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड के ADG लॉ & ऑर्डर वी. मुरुगेसन ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु की सूचना मिल रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और 3 होम गार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं। फिलहाल, जांच जारी है

Akhileshअपडेटेड Jul 19, 2023 पर 1:56 PM
उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल
Chamoli Incident: बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्‍या और बढ़ सकती है

Chamoli Incident: उत्तराखंड के चमोली (Chamoli) जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से करीब दो दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  नदी किनारे नमामि गंगे के सीवर प्‍लांट में करंट उतरने से लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच से ज्‍यादा मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्‍या और बढ़ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सीवर प्‍लांट नमामि गंगे प्रोजेक्‍ट के तहत चल रहा है। इस हादसे को लेकर नाराज लोग ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लोग निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई हैं।

सीएम ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने पूरे मामले की न्‍यायिक जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने ट्वीट कर लिखा, "चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें