Chandigarh University MMS: शिमला पुलिस ने पंजाब पुलिस को सौंपा आरोपी युवक, मामले में हुई एक और गिरफ्तारी

Chandigarh University MMS: शुरुआत में कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के बाथरूम में कई छात्राओं के वीडियो शूट और लीक किए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बाद में कहा कि केवल एक ही वीडियो था

अपडेटेड Sep 18, 2022 पर 11:06 PM
Story continues below Advertisement
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में शिमला पुलिस ने पंजाब पुलिस को सौंपा आरोपी

Chandigarh University MMS: पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali) में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) में शनिवार शाम गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम से लड़कियों के कथित अश्लील वीडियो वायरल (Leaked Video) करने का मामला सामने आया है। इसके बाद से ही यूनिवर्सिटी में विरोध शुरू हो गया। दावा किया गया कई पीड़ित छात्राओं ने आत्महत्या की भी कोशिश की। आरोप है कि हॉस्टल की एक छात्रा ने ही वीडियो शूट और वायरल किया।

शुरुआत में कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के बाथरूम में कई छात्राओं के वीडियो शूट और लीक किए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बाद में कहा कि केवल एक ही वीडियो था। आरोपी छात्रा ने इसके अलावा और किसी छात्रा का कोई वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया।

हालांकि, यूनिवर्सिटी ने रविवार को एक बयान जारी कर ऐसी किसी भी घटना और दावा को खरिज कर दिया। इसने कहा कि किसी छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश नहीं की है।


वहीं घटना पर राजनीतिक नेताओं के भारी आक्रोश और प्रतिक्रियाओं के बीच, मोहाली के SP ने कहा, “अभी तक की हमारी जांच में, हमें पता चला है कि केवल एक ही वीडियो था, जो खुद आरोपी छात्रा का है। उसने किसी और का कोई दूसरा वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मोबाइल फोन को हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित वीडियो शूट करने वाली छात्रा मोहाली की है और उसने वीडियो को शिमला में रहने वाले अपने एक दोस्त को भेजा था।

Chandigarh University MMS मामले पर सभी बड़े अपडेट्स:

- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कथित MMS कांड मामले में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन अभी भी जारी है। पुलिस प्रदर्शन कर रहे छात्रों को मनाने की पूरी कोशिश कर रही है।

शिमला पुलिस ने कहा कि रोहड़ू के रहने वाले 23 साल के आरोपी को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पंजाब पुलिस ने उसे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक मामले में गिरफ़्तार किया है।

- एक और 31 साल के व्यक्ति को पंजाब पुलिस ने शिमला के ढल्ली पुलिस स्टेशन से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कथित तौर पर 'आपत्तिजनक वीडियो लीक' विवाद के सिलसिले में हिरासत में लिया है: शिमला पुलिस

- शिमला जिला पुलिस ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी विवाद के सिलसिले में एक 23 साल के युवक को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार छात्रा के जानने वाले इस युवक की भूमिका जांच के घेरे में थी। हिमाचल प्रदेश पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकती है।

- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस को निर्देश दिया है कि वह पंजाब पुलिस को उस युवक के खिलाफ जांच में सहयोग करे, जिसकी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी विवाद में भूमिका सवालों के घेरे में है।

-राष्ट्रीय महिला आयोग ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्राओं की तरफ से उनके वीडियो "लीक" होने के बाद कथित आत्महत्या की कोशिश से जुड़ी FIR की मांग की है। आयोग ने कहा कि उसे कई मीडिया रिपोर्ट्स और ट्विटर पोस्ट मिले हैं, जिनमें आरोप लगाया गया है कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो लीक हो गए हैं और कुछ ने अपनी जान लेने की भी कोशिश की है।

- ANI के मुताबिक, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर कहा, "ऐसी अफवाहें हैं कि 7 लड़कियों ने आत्महत्या कर ली है , जबकि सच्चाई यह है कि किसी भी लड़की ने ऐसा कोई कदम उठाने की कोशिश नहीं की है। घटना में किसी लड़की को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है।"

- यूनिवर्सिटी ने आगे कहा, "बाकी छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट करने की सभी अफवाहें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। किसी भी छात्र का कोई आपत्तिजनक वीडियो नहीं पाया गया। सिर्फ एक लड़की ने अपना खुद का वीडियो शूट किया और उसे अपने प्रेमी के साथ शेयर किया था।"

- विश्वविद्यालय ने आगे कहा कि सभी मोबाइल फोन और दूसरी चीजों आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दी गई है। इसमें कहा गया है कि यूनिवर्सिटी जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है।

- पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आत्महत्या की कोशिश की खबरों का भी खंडन किया है।

- पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई का वादा किया। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने सभी से अफवाहों से बचने का भी अनुरोध किया।

- CM मान ने ट्वीट किया “चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। हमारी बेटियों हमारा सम्मान हैं। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैं प्रशासन के संपर्क में हूं। मैं सभी से अफवाहों से बचने का अनुरोध करता हूं।"

- दिल्ली के सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी घटना को गंभीर और शर्मनाक बताते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा, "चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।"

Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस दिन BJP में होंगे शामिल

- AAP सांसद और प्रवक्ता राघव चड्ढा ने भी मामले में न्याय का वादा किया और कहा कि राज्य सरकार "ये अपराध करने वाले अपराधियों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।"

- BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उन्हें "चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 8 लड़कियों के नहाने का वीडियो वायरल होने के बाद आत्महत्या करने की खबर देखकर गहरा दुख हुआ है।"

- पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विश्वविद्यालय के छात्रों को शांत रहने के लिए कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।