Get App

लाइव ब्लॉग

Akhilesh JULY 14, 2023 / 3:49 PM IST

Chandrayaan-3 Launch: अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास! इसरो का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च, 40 दिन बाद चांद पर होगी लैंडिंग

ISRO Chandrayaan 3 Launch: भारत का तीसरा मून मिशन करीब 40 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से होगी। 'चंद्र मिशन' साल 2019 के 'चंद्रयान-2' का फॉलोअप मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का है। 'चंद्रयान-2' मिशन के दौरान अंतिम क्षणों में लैंडर 'विक्रम' पथ विचलन के चलते 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने में सफल नहीं हुआ था। यदि इस बार इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा

ISRO Chandrayaan 3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का तीसरा मून मिशन चंद्रयान- 3 श्रीहरिकोटा से लॉन्च हो चुका है। आज यानी 14 जुलाई शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान 3 को लॉन्‍च किया गया।

ISRO Chandrayaan 3 Launch Live Updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया है
ISRO Chandrayaan 3 Launch Live Updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया है
JULY 14, 2023 / 3:40 PM IST

Chandrayaan-3 Launch Live: 40 दिन बाद चांद पर होगी लैंडिंग

चंद्रयान-3 करीब 40 दिनों बाद अगस्त के अंतिम हफ्ते में चंद्रमा की ऑर्बिट में पहुंच जाएगा। 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे। दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि लूनर सरफेस कितनी सिस्मिक है, सॉइल और डस्ट की स्टडी की जाएगी।

    JULY 14, 2023 / 3:26 PM IST

    Chandrayaan-3 Launch Live: चंद्रयान-3 पृथ्वी के चारों ओर सटीक रूप से स्थापित

    इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। हमारे LVM3 ने पहले ही चंद्रयान-3 को पृथ्वी के चारों ओर सटीक रूप से स्थापित कर दिया है...हम चंद्रयान-3 के लिए शुभकामनाएं देते हैं ताकि वह आने वाले दिनों में चंद्रमा की ओर सफल यात्रा कर सके।

      JULY 14, 2023 / 3:23 PM IST

      Chandrayaan-3 Launch Live: पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को किया सलाम

      चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की है। पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।

        JULY 14, 2023 / 3:17 PM IST

        Chandrayaan-3 Launch Live: चंद्रयान-3 पहली परीक्षा में पास

        चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के बाद करीब 179 किमी की ऊंचाई पर चंद्रयान-3 रॉकेट से अलग हो गया। 16 मिनट बाद चंद्रयान-3 को रॉकेट ने ऑर्बिट में स्थापित किया। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने इस सक्सेसफुल लॉन्च के बाद कहा कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है।

          JULY 14, 2023 / 3:02 PM IST

          Chandrayaan-3 Launch Live: 3,900 किलोग्राम है वजन

          अंतरिक्ष में इतिहास रचते हुए भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान- 3 श्रीहरिकोटा से लॉन्च हो चुका है। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है।

            JULY 14, 2023 / 2:59 PM IST

            Chandrayaan-3 Launch Live: तीसरे चरण में पहुंचा चंद्रयान-3

            चंद्रयान 3 के लॉन्च होने के बाद बूस्टर और पेलोड को रॉकेट से अलग कर दिया गया है। साथ ही चंद्रयान-3 तीसरे और अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब क्रॉयोजनिक इंजन स्टार्ट हो चुका है और चंद्रयान को लेकर आगे की ओर बढ़ रहा है।

              JULY 14, 2023 / 2:50 PM IST

              Chandrayaan-3 Launch Live: अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास

              भारत का तीसरा मून मिशन 'चंद्रयान-3' लॉन्च हो चुका है। इसे दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना किया गया। यदि इस बार इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा। 615 करोड़ की लागत से तैयार ये मून मिशन करीब 42 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। 'चंद्रयान-3' को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था।

                JULY 14, 2023 / 2:40 PM IST

                Chandrayaan-3 Launch Live: चंद्रमा की सफर पर रवाना हुआ चंद्रयान-3

                भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का तीसरा मून मिशन चंद्रयान- 3 श्रीहरिकोटा से लॉन्च हो चुका है। आज यानी 14 जुलाई शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान 3 को लॉन्‍च किया गया।

                  JULY 14, 2023 / 1:50 PM IST

                  Chandrayaan-3 Launch Live: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

                  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे मून मिशन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय अंतरिक्ष के क्षेत्र में 14 जुलाई 2023 का दिन हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। यह राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-2 भी उतना ही पथप्रदर्शक था क्योंकि इससे जुड़े ऑर्बिटर के डेटा ने रिमोट सेंसिंग के माध्यम से पहली बार क्रोमियम, मैंगनीज और सोडियम की उपस्थिति का पता लगाया था।

                    JULY 14, 2023 / 1:01 PM IST

                    Chandrayaan-3 Launch Live: चंद्रयान 2 से कितना अलग है नया मिशन?

                    इसरो ने चंद्रयान-2 की असफलता को देखते हुए इस बार चंद्रयान-3 में कुछ तकनीकी सुधार किए हैं। जिससे इस बार चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने की काफी संभावना है। चंद्रयान-3 को चंद्रयान-2 के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया जाएगा, जिसे लगभग 4 साल पहले 22 जुलाई, 2019 को चंद्रमा की सतह की ओर भेजा गया था। दुर्भाग्य से पिछले चंद्र मिशन को दुर्घटना के कारण आंशिक विफलता का सामना करना पड़ा था।

                      JULY 14, 2023 / 11:45 AM IST

                      Chandrayaan-3 Launch Live: 36000 kmph होगी रॉकेट की रफ्तार

                      चंद्रयान-3 धरती से चांद की 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी 40 दिनों में तय करेगा। लॉन्चिंग के बाद रॉकेट इसे पृथ्वी के बाहरी ऑर्बिट तक ले जाएगा। इस दौरान रॉकेट 36,,000 किमी/घंटे (10.242 km/sec) की अधिकतम रफ्तार तक सफर करेगा। इसे पूरा करने में इसे 16 मिनट लगेंगे।

                        JULY 14, 2023 / 10:50 AM IST

                        Chandrayaan 3 Launch Live: इस बार सॉफ्ट लैंडिंग की काफी संभावना

                        इसरो ने चंद्रयान-2 की असफलता को देखते हुए इस बार चंद्रयान-3 में कुछ तकनीकी सुधार किए हैं। जिससे इस बार चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने की काफी संभावना है। इस ऐतिहासिक मौके पर एक्टर अक्षय कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और हरदीप पुरी सहित तमाम हस्तियों ने चंद्रयान-3 के सफल होने के लिए प्रार्थना की है।

                          JULY 14, 2023 / 10:47 AM IST

                          Chandrayaan 3 Launch Live: चंद्रमा की ऑर्बिट में कब पहुंचेगा?

                          चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के करीब 40 दिनों बाद अगस्त के अंतिम हफ्ते में चंद्रमा की ऑर्बिट में पहुंच जाएगा। चंद्रमा की ऑर्बिट में 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर लैंडर और रोवर को ले जाने वाला प्रोपल्शन मॉड्यूल अलग हो जाएगा और चंद्रमा के चारों तरफ चक्कर लगाने लगेगा। जबकि लैंडर धीरे-धीरे चंद्रमा की सतह पर जाने के लिए तैयार हो जाएगा।

                            JULY 14, 2023 / 10:35 AM IST

                            Chandrayaan 3 Launch Live: मून मिशन का लक्ष्य

                            तीसरे मून मिशन के माध्यम से इसरो के वैज्ञानिकों का लक्ष्य विभिन्न क्षमताओं का प्रदर्शन करना है, जिनमें चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचना, लैंडर का उपयोग करके चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करना और चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए लैंडर से एक रोवर का निकलना और फिर इसका चंद्र सतह पर घूमना शामिल है।

                              JULY 14, 2023 / 10:33 AM IST

                              Chandrayaan 3 Launch Live: LVM3 रॉकेट क्या है?

                              LVM3 रॉकेट इसरो के महत्वाकांक्षी 'चंद्रयान-3' को चंद्र यात्रा पर ले जाएगा। इस रॉकेट को पहले GSLVMK3 कहा जाता था। भारी सैटेलाइट ले जाने की इसकी क्षमता के कारण अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसे 'फैट बॉय' भी कहते हैं।

                                JULY 14, 2023 / 10:29 AM IST

                                Chandrayaan 3 Launch Live: इसरो का बयान

                                अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि 'चंद्रयान-3' मिशन के तहत इसरो अपने चंद्र मॉड्यूल की मदद से चंद्र सतह पर 'सॉफ्ट-लैंडिंग' और चंद्र भूभाग पर रोवर के घूमने का प्रदर्शन करके नई सीमाएं पार करने जा रहा है।

                                  JULY 14, 2023 / 10:28 AM IST

                                  Chandrayaan 3 Launch Live: गुरुवार को शुरू हुआ काउंटडाउन

                                  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि देश के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग के लिए 25.30 घंटे की काउंटडाउन गुरुवार को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र में शुरू हो गई। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ मून मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से होगी।

                                    JULY 14, 2023 / 10:25 AM IST

                                    Chandrayaan 3 Launch Live: इतिहास रचने को तैयार भारत

                                    'चंद्र मिशन' साल 2019 के 'चंद्रयान-2' का फॉलोअप मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का है। यदि इस बार इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा।

                                      JULY 14, 2023 / 10:24 AM IST

                                      Chandrayaan 3 Launch Live: इतिहास रचने के तैयार भारत

                                      'चंद्र मिशन' साल 2019 के 'चंद्रयान-2' का फॉलोअप मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का है। 'चंद्रयान-2' मिशन के दौरान अंतिम क्षणों में लैंडर 'विक्रम' पथ विचलन के चलते 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने में सफल नहीं हुआ था। यदि इस बार इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा।

                                        JULY 14, 2023 / 10:24 AM IST

                                        Chandrayaan 3 Launch Live: ​615 करोड़ की लागत

                                        615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ मून मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से होगी।

                                          JULY 14, 2023 / 10:19 AM IST

                                          Chandrayaan 3 Launch Live: ​ चांद पर उड़ान भरने को तैयार भारत

                                          मिशन चंद्रयान-3 चांद पर उड़ान भरने को पूरी तरह तैयार है। आज यानी 14 जुलाई शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट चंद्रयान 3 को लॉन्‍च किया जाएगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए इसरो LVM-3 लॉन्चर यानी रॉकेट का इस्तेमाल कर रहा है। यह भारी सैटेलाइट्स को भी अंतरिक्ष में छोड़ सकता है।