Chandrayaan-3 Mission: भारत का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)' सोमवार को ऑर्बिट घटाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही चांद की सतह के और नजदीक आ गया। इसरो (ISRO) ने बताया कि चंद्रयान-3 आज यानी 14 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे के आसपास चांद की चौथी कक्षा में एंट्री कर गया है। अब वह 150 km x 177 km वाली ऑर्बिट में घूम रहा है। इसके बाद 16 अगस्त को ऑर्बिट बदला जाएगा। जबकि 17 अगस्त को प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग होंगे। इसके बाद 18 और 20 को लैंडर की डीऑर्बिटिंग होगी। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई को किया गया था। 5 अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में एंट्री किया था।
