Chandrayaan-3 Updates: भारत के मून मिशन (Moon Mission) का आखिरी और फाइनल स्टेप पूरा हो चुका है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडर मॉड्यूल (Lander Orbit) का ऑर्बिट घटा दिया गया है और घोषणा की कि चंद्रमा की सतह पर 23 अगस्त शाम 6:04 PM इसकी 'सॉफ्ट लैंडिंग' की संभावना है। दूसरा और आखिरी डिबूस्टिंग ऑपरेशन रविवार को पूरा कर लिया गया। ISRO ने ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्टशन एंड अवॉइडेंस कैमरा’ (LHDAC) में कैद की गई चंद्रमा के दूर के हिस्से की तस्वीरें सोमवार को जारी कीं।
