Chandrayaan-3 Updates: भारत 48 घंटे से भी कम समय में इतिहास रचने के लिए तैयार है, क्योंकि उसका तीसरा मून मिशन (Moon Mission) 23 अगस्त, 2023 को शाम 6:04 बजे (IST) के आसपास चंद्रमा के साउथ पोल पर एक सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) के लिए तैयार है। सोमवार को, ISRO ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लैंडर मॉड्यूल और अभी भी ऑर्बिट में घूम रहे चंद्रयान-2 ऑर्बिटर के बीच टू-वे कम्यूनिकेशन सफलतापूर्वक स्थापित किया। इससे पहले आज, अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रमा के दूर के हिस्से की तस्वीरें भी जारी की थीं, जिसमें चांद की सतह पर गड्ढे दिखाई दे रहे थे। इस फोटो चंद्रयान -3 के लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन और अवॉइडेंस कैमरे (LHDAC) से कैप्चर किया गया था।
