Chhattisgarh News: बीजापुर में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी, 12 नक्सली ढेर, हथियार बरामद, दो जवान शहीद

Bijapur Police Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हो गई है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में हुई। सुरक्षाबलों ने 12 नक्सली ढेर कर दिए हैं। इसमें दो जवान भी शहीद हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है

अपडेटेड Feb 09, 2025 पर 12:50 PM
Bijapur Police Naxal Encounter: पुलिस ने बताया कि पूरे इलाके की तलाशी अभियान चल रही है।

छत्तीसगढ़ में बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इसमें सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं इस दौरान सुरक्षाबलों के दो जवान शहीद हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ की जगह से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की एक टीम एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर थी। तभी इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगल में सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। बस्तर पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ स्थल पर तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार बरामद किए हैं।

नक्सलियों के मौजूदगी की मिली थी जानकारी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल पार्क का जंगल नक्सलियों का सक्रिय गढ़ माना जाता है। इस इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। DRG, STF और महाराष्ट्र की C-60 के जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। इसी दौरान नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें चार जवान घायल हो गए। इनमें दो जवान शहीद हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। घायल जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है।

2 फरवरी को मारे गए थे 8 नक्सली

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली थे। सुरक्षाबलों के करीब 800-1000 जवानों ने PLGA कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों को घेरा था। इनमें बड़े लीडर्स भी थे। मौके से फोर्स ने इंसास समेत 303, 12 बोर, BGL लॉन्चर बरामद किया।

Mexico Bus Accident: मैक्सिको में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, बस में लगी आग, 41 लोग जलकर खाक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।