Mexico Bus Accident: मैक्सिको में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, बस में लगी आग, 41 लोग जलकर खाक

Mexico Bus Accident: दक्षिणी मैक्सिको में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। एक बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई है। इसके बाद बस में आग लग गई। जिससे बस धू-धू कर जलने लगी। बस में 48 लोग सवार थे। जिसमें से 41 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है

अपडेटेड Feb 09, 2025 पर 9:54 AM
Story continues below Advertisement
Mexico Bus Accident: भीषण हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दक्षिणी मैक्सिको के ताबास्को राज्य में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इ,स हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। ताबास्को राज्य के एस्कार्सेगा शहर के पास एक सवारी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई। बस धू-धू कर जलने लगी। बताया जा रहा है कि बस में 48 लोग सवार थे। जिसमें 41 लोगों की बस के भीतर ही जलकर मौत हो गई। मृतकों में ट्रक ड्राइवर भी शामिल है। बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।

ताबस्को राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। तबास्को के कोमालकाल्को के मेयर ओविडियो पेराल्टा ने कहा कि हम किसी भी तरह की जरूरत के लिए संघीय और राज्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहत और बचाव कार्य जारी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 18 लोगों की पहचान हो सकती है। बाकी मृतकों की पहचान की कोशिश जारी है। बस में लगी आग इतनी भीषण थी कि सबकुछ जलकर खाक हो गया है। सिर्फ बस का ढांचा बचा है। वहीं इस हादसे में बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए गहरा शोक प्रकट किया है। एकोस्टा ने कहा कि हम अधिकारियों के साथ मिलकर पता करने की कोशिश में जुटे हैं कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ? हम यह भी पता करने की कोशिश में जुटे हुए हैं कि हादसे के दौरान बस कितनी स्पीड दौड़ रही थी।

पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

हादसा पीड़ित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कुछ शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। सभी घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

Caribbean Earthquake: इस देश में कांपी धरती, मचा हड़कंप, सुनामी का अलर्ट, अमेरिकी ने दी चेतावनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।