Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली ढे़र

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का लगातार अभियान जारी है। इस बीच बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया है

अपडेटेड Feb 01, 2025 पर 7:44 PM
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में शनिवार को सुरक्षाकर्मियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान आठ नक्सलियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे गंगलूर पुलिस स्टेशन इलाके के जंगलों में हुई। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ गंगलूर पुलिस स्टेशन इलाके के जंगलों में अभियान चला रही थी और इसी दौरान मुठभेड़ हुई।

शनिवार को हुआ बड़ा एनकाउंटर

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शुक्रवार को पश्चिम बस्तर डिवीजन के माओवादी सदस्यों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया।

इस संयुक्त टीम में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF), और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान शामिल थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के इस टीम में CRPF की स्पेशल फोर्स CoBRA (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) भी शामिल थी।


इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

वहीं शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादी के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी। वहीं गोलाबारी थमने के बाद जवानों ने आठ नक्सलियों के शव बरामद किए। वहीं इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित करने और आगे की खुफिया जानकारी जुटाने के लिए गश्त और सर्च ऑपरेशन जारी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।