Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी को उड़ाया, 8 जवान, एक ड्राइवर शहीद

Chhattisgarh IED Blast: यह घटना छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने के बाद घटी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के एक हेड कांस्टेबल की भी जान चली गई थी

अपडेटेड Jan 06, 2025 पर 4:10 PM
Chhattisgar IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी को उड़ाया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों के एक गुट ने पुलिस कर्मियों को ले जा रही एक गाड़ी को IED से उड़ा दिया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 7 से 8 जवानों के शहीद होने की खबर है और करीब पांच जवान गंभीर रूप से घायल हैं। यह विस्फोट बीजापुर जिले के बेदरे-कुटरू रोड पर हुआ। IG बस्तर पी सुंदरराज के अनुसार, फिलहाल घटना ही ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

न्यूज एजेंसी ANI ने IG बस्तर के हवाले से बताया कि बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट के जरिए गाड़ी उड़ाए जाने से दंतेवाड़ा के आठ DRG जवान और एक ड्राइवर की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के ज्वाइंट ऑपरेशन से लौट रहे थे।

मुठभेड़ में मारे गए थे 5 नक्सली


यह घटना छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने के बाद घटी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के एक हेड कांस्टेबल की भी जान चली गई थी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को सुरक्षाकर्मियों का एक संयुक्त दल नक्सल रोधी अभियान पर था, तभी नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में मुठभेड़ शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी थमने के बाद घटनास्थल से चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल और सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) सहित ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में DRG के हेड कांस्टेबल सन्नू करम की भी जान चली गई।

सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को नक्सल रोधी अभियान शुरू किया गया था और इसमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और बस्तर जिलों की डीआरजी टीमें शामिल हुईं।

Tripura: पिकनिक बस में अचानक विस्फोट से लगी भीषण आग, 13 छात्र झुलसे

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।