Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में दो एनकाउंटर में 22 नक्सली ढेर, एक जवान भी हुआ शहीद

Chhattisgarh Naxal Encounter: गुरुवार 20 मार्च को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए। सुबह 7 बजे से ही दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है, जिसमें एक DRG जवान शहीद हो गया

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में दो एनकाउंटर में 22 नक्सली ढेर, एक जवान भी हुआ शहीद

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई, जहां दो एनकाउंटर में 22 नक्सलियों को ढर कर दिया गया है। इसमें बीजापुर में हुई मुठेभेड़ में 18 नक्सली मारे गए, जबकि एक जवान भी शहीद हो गया। कांकेर में हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मार गिराए गए। गुरुवार 20 मार्च को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए। सुबह 7 बजे से ही दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है, जिसमें एक DRG जवान शहीद हो गया।

बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती इलाकों में माओवादी विरोधी अभियान के तहत गंगालूर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक ज्वाइंट टीम तैनात की गई थी। इलाके में मुठभेड़ और तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

यह ऑपरेशन बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में चलाया गया, जहां एक दूसरी मुठभेड़ के एक महीने पहले 31 नक्सली और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से 18 नक्सलियों के शव, हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में राज्य पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट का एक जवान भी शहीद हो गया।

उन्होंने बताया कि इलाके में ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। पुलिस ने बताया कि राज्य के कांकेर जिले में चार अन्य नक्सलियों को मार गिराया गया।

उन्होंने बताया कि इलाके में ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। पुलिस ने बताया कि राज्य के कांकेर जिले में चार अन्य नक्सलियों को मार गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि फाइनल रिपोर्ट मिलने तक कांकेर में रुक-रुक कर गोलीबारी चल रही थी।

Bihar Firing: पानी के लिए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।