जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश, CJI यूयू ललित ने सरकार को भेजा नाम

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया उदय उमेश ललित (CJI UU Lalit) ने भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश करते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 12:24 PM
सीजेआई ललित ने मंगलवार सुबह 10.15 बजे जस्टिस चंद्रचूड़ को उत्तराधिकारी CJI को नामित करने वाला पत्र सौंपा।

देश के मौजूदा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) जस्टिस यूयू ललित ने सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सीनियर जज जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ (Justice DY ChandraChud) को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया होंगे।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया उदय उमेश ललित (CJI UU Lalit) ने भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश करते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। जस्टिस चंद्रचूड़ का CJI के रूप में कार्यकाल 2 साल का होगा।

सीजेआई ललित ने मंगलवार सुबह 10.15 बजे जस्टिस चंद्रचूड़ को उत्तराधिकारी CJI को नामित करने वाला पत्र सौंपा। आपको बता दें कि CJI यूयू ललित 8 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। हाल ही में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरन रिजिजू ने CJI यूयू ललित को पत्र लिखकर उत्तराधिकारी का नाम बताने का अनुरोध किया था।


ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: भारत ने UN में यूक्रेन संकट पर रूस को दिया बड़ा झटका, पुतिन की इस मांग के खिलाफ की वोटिंग

यदि केंद्र सीजेआई ललित के प्रस्ताव को स्वीकार करता है, तो जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर को 50वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ लेंगे। सीजेआई यूयू ललित का कार्यकाल 8 नवंबर को खत्म हो रहा है।

कौन हैं जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़?

जस्टिस चंद्रचूड़ का कार्यकाल 10 नवंबर, 2024 तक देश के 50वें चीफ जस्टिस के रूप में दो साल से अधिक का होगा। यह हाल के दिनों में सीजेआई के लिए सबसे लंबी अवधि में से एक है। जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता जस्टिस वाईवी चंद्रचूड़ 2 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक भारत के 16वें चीफ जस्टिस थे।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 13 मई 2016 को सुप्रीम कोर्ट  के जज नियुक्त किए गए थे। इससे पहले वह 31 अक्टूबर 2013 से इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। उससे पहले 29 मार्च 2000 को वो बॉम्बे हाईकोर्ट के जज बनाए गए थे। 1998 में उन्हें  भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था। जून 1998 में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा डी वाई चंद्रचूड़ को वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।