Get App

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश, CJI यूयू ललित ने सरकार को भेजा नाम

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया उदय उमेश ललित (CJI UU Lalit) ने भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश करते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है

Edited By: Akhileshअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 12:24 PM
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश, CJI यूयू ललित ने सरकार को भेजा नाम
सीजेआई ललित ने मंगलवार सुबह 10.15 बजे जस्टिस चंद्रचूड़ को उत्तराधिकारी CJI को नामित करने वाला पत्र सौंपा।

देश के मौजूदा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) जस्टिस यूयू ललित ने सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सीनियर जज जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ (Justice DY ChandraChud) को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया होंगे।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया उदय उमेश ललित (CJI UU Lalit) ने भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश करते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। जस्टिस चंद्रचूड़ का CJI के रूप में कार्यकाल 2 साल का होगा।

सीजेआई ललित ने मंगलवार सुबह 10.15 बजे जस्टिस चंद्रचूड़ को उत्तराधिकारी CJI को नामित करने वाला पत्र सौंपा। आपको बता दें कि CJI यूयू ललित 8 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। हाल ही में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरन रिजिजू ने CJI यूयू ललित को पत्र लिखकर उत्तराधिकारी का नाम बताने का अनुरोध किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें