Mamata Banerjee Injured: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार 27 अप्रैल को एक हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त फिसलकर गिर पड़ीं और चोटिल हो गईं। यह घटना पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में हुई, जब वह एक चुनावी रैली के लिए आसनसोल जा रही थीं। हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त मुख्यमंत्री का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ीं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उनके सिर पर मामूली चोट लगी है। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने आसनसोल की अपनी आगे की यात्रा जारी रखी। ममता बनर्जी इस घटना के बाद कुल्टी पहुंची और उन्होंने आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया।
