Get App

'हमारी तरह दिल्ली कैबिनेट के साथ महाकुंभ में...', सीएम योगी ने केजरीवाल को दिया ये बड़ा चैलेंज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगानी चाहिए, उम्मीद है कि इससे उन्हें कुछ लाभ होगा। बता दें कि इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान सीएम योगी ने आप मुखिया को बड़ा चैलेंज दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2025 पर 9:33 PM
'हमारी तरह दिल्ली कैबिनेट के साथ महाकुंभ में...', सीएम योगी ने केजरीवाल को दिया ये बड़ा चैलेंज
सीएम योगी ने केजरीवाल को दिया ये बड़ा चैलेंज

CM Yogi Adityanath : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते गुरुवार को दिल्ली जनसभा कर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को जमकर निशाने पर लिया। सीएम योगी ने इस दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने का चैलेंज भी दिया था। इसपर अरविंद केजरीवाल ने सीएम योगी पर पलटवार किया था। सीएम योगी ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के मुखिया को जवाब दिया है।

सीएम योगी ने दिया ये चैलेंज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेले में नेटवर्क18 के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी को दिए एक विशेष इंटरव्यू में ये आप मुखिया को जवाब दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगानी चाहिए, उम्मीद है कि "इससे उन्हें कुछ लाभ होगा"। सीएम योगी ने कहा, "मैं सुझाव दूंगा कि जिस तरह मैंने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई, उसी तरह उन्हें भी यहां डुबकी लगानी चाहिए। इससे उन्हें लाभ होगा।"

आप मुखिया पर हुए हमलावर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें