Lakhimpur Kheri Violence: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर गेस्टहाउस में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की झाड़ू लगाते हुए वायरल वीडियो पर कहा कि मतदाताओं को लगता है कि वह इसके लायक हैं। सीएम योगी ने CNN-News18 से बातचीत के दौरान कहा कि जनता उनको इसी लायक बनाना चाहती है। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने के दौरान सीतापुर में हिरासत में लिया गया था।

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मिलना चाह रही थी। हालांकि यूपी सरकार ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। ऐसे में कांग्रेसी नेताओं के साथ उन्हें सीतापुर के गेस्ट हाउस में हिरासत के तौर पर रखा गया था। लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में रविवार को कुल आठ लोगों की जान चली गई।

Indian Air Force Day 2021: भारतीय वायुसेना ने मनाया 89वां स्थापना दिवस, दुनिया ने देखी IAF की ताकत

सीतापुर गेस्ट हाउस से प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही थीं। यूपी पुलिस की हिरासत के दौरान उन्हें गेस्ट हाउस के जिस कमरे में रखा गया था वहां वो खुद झाड़ू लगाती नजर आईं। कांग्रेस ने 42 सेकंड के इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनके नेता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए मार्ग को चुना है।

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में तीन अक्टूबर को किसानों को कथित तौर पर एक कार से कुचल दिया गया था जिस पर हिंसक प्रतिक्रिया हुई। किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों समेत 8 लोगों की मौत हुई है। लखीमपुर खीरी हिंसा के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) पर किसानों को जीप से कुचलने का आरोप है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।