CNG Price: आम लोगों को मिली बड़ी राहत! CNG हो गई सस्ती, सरकार ने घटाया 10.5 फीसदी वैट, चेक करें नए रेट

CNG Price: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने होली पर अपने राज्य के लोगों को तोहफा दिया है

अपडेटेड Mar 15, 2022 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
CNG Price: आम लोगों को मिली बड़ी राहत! CNG हो गई सस्ती, सरकार ने घटाया 10.5 फीसदी वैट, चेक करें नए रेट

CNG Price: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने होली पर अपने राज्य के लोगों को तोहफा दिया है। सरकार ने CNG के दामों में कटौती कर दी है। बीते शुक्रवार को CNG पर वैट (Value Added Tax) 13.5 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया है। यानी अब राज्य सरकार ने वैट में सीधे 10.5 फीसदी की कटौती की है। ग्राहकों के लिए दाम 5.75 रुपये कम हो गये हैं।

CNG की घटी कीमत

बीते 7 महीने में महाराष्ट्र सरकार ने सीएनजी के दाम में लगभग 20 रुपए का इजाफा कर चुकी है। महानगर गैस लिमिटेड ने जुलाई 2021 में सीएनजी की कमत में 2.58 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। महाराष्ट्र में जुलाई महीने तक सीएनजी की कीमत 50 रुपये प्रति किलो से कम थी। लेकिन, इसके बाद राज्य में लगातार CNG के दामों में इजाफा होता गया और दाम 70 रुपये के करीब पहुंच गये।


बीते साल बढ़े दाम

बीते अक्टूबर में सीएनजी में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद सीएनजी की कीमत 54.57 रुपये प्रति किलो हो गई। अक्टूबर के बाद नवंबर महीने में सीएनजी के दामों में 3.06 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद 17 दिसंबर को एक बार फिर मुंबई में सीएनजी के दाम बढ़े और कीमत 63.50 रुपये प्रति किलो हो गई। बहरहाल, अब सीएनजी की कीमत घटने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।

अब ये है CNG-PNG की कीमत

महानगर गैस लिमिटेड ने CNG की कीमत 63.40 रुपये से बढ़कर 66 रुपये प्रति किलो हो गई थी, जबकि PNG की कीमत 38 रुपये प्रति एससीएम से बढ़कर 39.50 रुपये प्रति MCM हो गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।