IMD Weather Forecast Latest Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड (Cold Wave) का प्रकोप जारी है। दिल्ली सहित पूरे NCR में हाड़ कंपा देने वाली ठंडी हवाएं चल रही हैं। हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। राजस्थान के चूरू (Churu) में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के कई इलाकों में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है।
