सरकार बनी तो MSP को मिलेगी कानून की गारंटी, Rahul Gandhi ने 'Bharat Jodo Nyay Yatra' में किया वादा

LokSabha Election 2024: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वादा किया है कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बनती है तो किसानों के MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का तोहफा दिया जाएगा। इसे कानूनी तौर पर मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने ये बातें मध्य प्रदेश के मोरेना में कही, जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) राजस्थान से मध्य प्रदेश में पहुंची

अपडेटेड Mar 02, 2024 पर 8:19 PM
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जब राजस्थान से मध्य प्रदेश में पहुंची तो उन्होंने सभा में एमएसपी को कानूनी मंजूरी और जातीय गणना की बात की।

LokSabha Election 2024: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वादा किया है कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बनती है तो किसानों के MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का तोहफा दिया जाएगा। इसे कानूनी तौर पर मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने ये बातें मध्य प्रदेश के मोरेना में कही, जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) राजस्थान से मध्य प्रदेश में पहुंची। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र में बीजेपी की सरकार ने 15 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है लेकिन किसानों को कानूनी तौर पर एमएसपी देने से इनकार कर रही है। इसी को लेकर अभी पंजाब और हरियाणा के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

जातीय गणना की भी उठाई बात

राहुल गांधी ने यह दावा किया कि अन्य पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासियों सहित देश के 73% लोगों का सरकार और विभिन्न अन्य क्षेत्रों में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। ऐसे में जाति आधारित जनगणना ही उनके लिए न्याय सुनिश्चित करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब जातीय आधार पर जनगणना होगी तो अलग-अलग सेक्टर्स में इन समुदायों का समान भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।


Bharat Jodo Nyay Yatra राजस्थान से फिर हुई शुरू

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जब राजस्थान से मध्य प्रदेश में पहुंची तो उन्होंने सभा में एमएसपी को कानूनी मंजूरी और जातीय गणना की बात की। इससे पहले उन्होंने इस यात्रा को फिर से शुरू किया। राजस्थान में न्याय यात्रा की शुरुआत दोपहर में धौलपुर जिले से हुई। राहुल गांधी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और अन्य नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यात्रा शुरू की। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच बंद थी क्योंकि राहुल गांधी को दो स्पेशल लेक्चर देने के लिए कैंब्रिज विश्वविद्यालय में जाना था। वह कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पढ़े है। इसके अलावा उन्हें नई दिल्ली में एक अहम बैठक में भी शामिल होना था। इन दोनों वजहों के चलते ही न्याय यात्रा पर ब्रेक लगा था जो आज राजस्थान से फिर शुरू हो गई।

Lok Sabha Election 2024: PM Modi वाराणसी से लडे़ंगे चुनाव, BJP ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।