LokSabha Election 2024: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वादा किया है कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बनती है तो किसानों के MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का तोहफा दिया जाएगा। इसे कानूनी तौर पर मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने ये बातें मध्य प्रदेश के मोरेना में कही, जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) राजस्थान से मध्य प्रदेश में पहुंची। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र में बीजेपी की सरकार ने 15 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है लेकिन किसानों को कानूनी तौर पर एमएसपी देने से इनकार कर रही है। इसी को लेकर अभी पंजाब और हरियाणा के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
