Get App

Coronavirus News Live Updates: एक दिन में संक्रमण के 46,148 नए केस आए सामने, 979 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,02,79,331 हो गई है और अब तक 3,96,730 लोगों की मौत हो चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2021 पर 12:22 PM
Coronavirus News Live Updates: एक दिन में संक्रमण के 46,148 नए केस आए सामने, 979 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आज 50,000 से कम आई है। कल यह आकंड़ा इससे अधिक था। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, पिछले एक दिन में संक्रमण के 46,148 नए केस सामने आए हैं और 979 लोगों की मौत हो गई है।

देश में अभी संक्रमितों की कुल संख्या 3,02,79,331 है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 5,72,994 है जबकि 2,93,09,607 लोग इस संक्रमण से अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान 58,578 लोग रिकवर हुए हैं।

इस महामारी के कारण अब तक देश में कुल 3,96,730 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। लिहाजा सरकार वैक्सिनेशन पर जोर दे रही है। 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 17,21,268 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक कुल 32,36,63,297 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, कोरोना वायरस के एक्टिव मामले कुल मामलों के 1.89 फीसदी है। रिकवरी रेट बढ़कर 96.80 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.94 फीसदी पहुंच गया है।  

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, 27 जून तक कुल 40,63,71,279 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जबकि सिर्फ 27 जून को 15,70,515 सैंपल टेस्ट हुए हैं। 

कोविड वर्किंग ग्रुप के प्रमुख डॉ. एन.के. अरोड़ा ने कहा कि बताया गया है कि कोविड की तीसरी लहर आने में 6-8 महीने लग सकते हैं। हमें इस समय का इस्तेमाल देश में प्रत्येक नागरिक को वैक्सीन से इम्यून करने के लिए करना चाहिए। ऐसा करके तीसरी लहर को रोका जा सकता है या इसका प्रभाव बहुत कम होगा। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य 1 करोड़ डोज़ रोज़ाना लगाना है। इसके लिए लोगों को आगे आना होगा और वैक्सीन लगवानी होगी। वैक्सीन को लेकर बहुत सी ग़लत, भ्रामक बातें फैल रही हैं, इससे निपटने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें