Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25,920 नए केस आए, 492 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 492 लोगों की मौत हुई है, अब तक 510,905 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 10:34 AM
Story continues below Advertisement
अब तक 174 करोड़ (1,74,64,99,461) से अधिक लोगों को कोविड की डोज दी जा चुकी है

Coronavirus Updates: देश में शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 25,920 नए केस सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 42,780,235 हो गई है। फिलहाल, देश में 2,92,092 एक्टिव मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 66,254 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 41,977,238 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 492 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही अब तक 510,905 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 37,86,806 वैक्सीनेशन हुआ है। अब तक 174 करोड़ (1,74,64,99,461) से अधिक लोगों को कोविड की डोज दी जा चुकी है। फिलहाल देश में पॉजिटिविटी रेट 2.07% है।

देश में कल यानी गुरुवार के मुकाबले आज कोरोना के मामलों में कमी देखी गई है। एक दिन पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 30,757 नए मामले सामने आए थे, जबकि आज 4,837 कम मामले सामने आए हैं। बता दें कि कोरोना के घटते मामलों को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में शैक्षणिक संस्थान फिर से खुलने लगे हैं।


Chetak : अब 20 शहरों में बुक करा सकेंगे बजाज ऑटो का इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक, नेटवर्क दोगुना करेगी कंपनी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 739 नए मामले सामने आए और महामारी से पांच मरीजों की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 1.48 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, राजधानी में एक्टिव केस 3,026 रह गए हैं यानी 3,026 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है।

संक्रमण के नए मामलों के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,54,167 हो गई, जबकि मृतकों की तादाद बढ़कर 26,091 पर पहुंच गई। इसके अलावा मिजोरम में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 1,119 मरीज सामने आए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 10,592 है। वहीं, 752 लोग कोरोना से ठीक हुए है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22.01% पर पहुंच गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।