Chetak : अब 20 शहरों में बुक करा सकेंगे बजाज ऑटो का इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक, नेटवर्क दोगुना करेगी कंपनी

बजाज ऑटो ने अपने प्रतिष्ठित स्कूटर ब्रांड चेतक (Chetak) को अक्टूबर, 2019 में फिर से इलेक्ट्रिक वर्जन में बाजार में उतारा था

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 10:17 AM
Story continues below Advertisement
अब 4-8 हफ्ते के वेटिंग पीरियड के साथ चेतक को देश के 20 शहरों में बुक किया जा सकता है

Bajaj Auto electric scooter Chetak : बजाज ऑटो अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) चेतक (Chetak) के लिए नेटवर्क को दोगुना करने की योजना बना रही है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि चेतक (Chetak) के लिए बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। बजाज ऑटो ने अपने प्रतिष्ठित स्कूटर ब्रांड चेतक को अक्टूबर, 2019 में फिर से इलेक्ट्रिक वर्जन में बाजार में उतारा था।

2022 में नेटवर्क में जोड़े 12 नए शहर

कंपनी ने यह भी कहा कि वह 2022 के शुरुआती छह हफ्तों में पहले ही नेटवर्क में 12 नए शहर जोड़ चुकी है। पुणे बेस्ड ऑटोमेकर ने 2021 में आठ शहरों में अपने ई-स्कूटर (e-scooter) के लिए बुकिंग शुरू की थीं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साल के शुरुआती छह हफ्तों में चेतक (Chetak) के लिए बुकिंग 12 शहरों में शुरू हो चुकी है, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोयंबटूर, मदुरै, कोच्चि, कोझिकोड, हुबली, विशाखापत्तनम, नासिक, वसई, सूरत और मापुसा शामिल हैं।


Google ने इंदौर के इस तकनीकी विशेषज्ञ को दिया 65 करोड़ रुपए का इनाम, Android में 232 खामियों की थी खोज

इसके साथ, अब 4-8 हफ्ते के वेटिंग पीरियड के साथ चेतक को देश के 20 शहरों में बुक किया जा सकता है।

मजबूत नेटवर्क से दूर होगी कस्टमर्स की चिंता

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने कहा, “सेल्स और सर्विस के जमीनी नेटवर्क कस्टमर्स की इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (electric scooters) जैसी नई कैटेगरी से जुड़ी चिंता को कम करता है। हमारी भारी मांग को पूरा करने के लिए आने वाले हफ्तों में चेतक (Chetak) के नेटवर्क को दोगुना करने की योजना है।”

आठ बैंक अकाउंट, कस्टमर केयर सपोर्ट और 82 लाख रुपए की ठगी, झारखंड के मास्टर माइंड ने रचा ऐसा खेल

कंपनी ने हाल में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (electric vehicle) की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 300 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।