इंदौर (Indore) स्थित तकनीकी विशेषज्ञ अमन पांडे (Aman Pandey) को पिछले साल अपने वल्नेरेबिलिटी रिवार्ड प्रोग्राम में शीर्ष शोधकर्ता (Top Researcher) होने के लिए Google की तरफ से 65 करोड़ रुपए से सम्मानित किया गया है। पांडे ने 2021 में एंड्रॉइड में 232 खामियों की खोज की।
एक ब्लॉग पोस्ट में, Google ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी रिसर्तर और Bugsmirror के फाउंडर और CEO 2019 से खामियों की रिपोर्ट कर रहे थे और अब तक प्लेटफॉर्म में 280 से ज्यादा वैलिड कमियों की पहचान की और उन्हें पेश किया।
पांडे, NIT भोपाल से बीटेक ग्रेजुएट, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, Java, एक सर्विस के रूप में सॉफ्टवेयर, और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में माहिर हैं। तकनीकी विशेषज्ञ लगभग चार सालों से सिक्योरिटी रिसर्च पर काम कर रहे हैं। साइबर सुरक्षा खतरों के खिलाफ लोगों को सुरक्षित करने के मकसद से उनकी कंपनी Bugsmirror भी शुरू की गई थी।
पांडे ने indianexpress.com को बताया, "इस तरह के प्रोग्राम (Google के) ने न केवल हमारी जैसी रिसर्च कंपनियों, बल्कि सामान्य यूजर्स को भी गोपनीयता और सिक्योरिटो रिसर्ज के महत्व को समझने में मदद की।"
Google ने 2021 में वल्नरेबिलिटी रिवॉर्ड प्रोग्राम (VRP) के लिए 8.7 मिलियन डॉलर अलॉट किए थे। एंड्रॉइड के लिए, टेक दिग्गज ने लगभग 3 मिलियन डॉलर (लगभग 22 करोड़ रुपए) पुरस्कार में रखे थे, जो 2020 में लगभग दोगुना है। टेक दिग्गज ने एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म में महत्वपूर्ण खामियां खोजने के लिए दुनिया भर के 119 रिसर्चर को सम्मानित किया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में, Google ने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग के दूसरे साल के छात्र सोहोम दत्ता को अपने प्रोडक्ट में खामियों का पता लगाने के लिए 3,132.7 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) से सम्मानित किया। हालांकि, रिपोर्ट में उन खामियों के बारे में नहीं बताया गया था, जिसे उन्होंने पहचाना था।
यह पहली बार नहीं है, जब Google किसी भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ को अपने प्लेटफॉर्म पर वैध खामियों का पता लगाने के लिए पुरस्कृत कर रहा है। Google, Microsoft और Apple जैसे टेक दिग्गज अक्सर खामियों की जांच करते हैं और यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए अपने प्रोडक्ट में सॉफ़्टवेयर खामियों की पहचान करने के लिए दूसरे साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर को पुरस्कृत करते हैं। इन्हें लोकप्रिय रूप से 'बग्स बाउंटी' प्रोग्राम के रूप में जाना जाता है।