Gold Price Today: सोने के दाम और बढ़े, दिल्ली में ₹162270 हुआ 24 कैरेट का भाव; चांदी हुई सस्ती

Gold Price Today: देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क यानि कि इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी है

अपडेटेड May 15, 2026 पर 8:03 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,704.30 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोना और महंगा हो गया है। ज्यादातर शहरों में 15 मई की सुबह सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद सोना सस्ता होने के बजाय तेज होता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 162270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट का भाव अब 162340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 650 रुपये बढ़कर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

सोने की कीमत बढ़ने की अहम वजह है भू-राजनीतिक तनाव का जारी होना और डॉलर के मुकाबले रुपये का रिकॉर्ड निचले स्तर पर आना। गुरुवार को रुपया और कमजोर हुआ और डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 95.73 (अस्थायी) पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,704.30 डॉलर प्रति औंस पर है।

बता दें कि भारत सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क यानि कि इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी है। प्लैटिनम पर इसे 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत किया गया है। सोने/चांदी के डोरे, सिक्के, अन्य वस्तुएं आदि पर भी टैक्स में बदलाव किए गए हैं। नई इंपोर्ट ड्यूटी बुधवार, 13 मई से लागू हो गई।


देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 162270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148810 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 162340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 164190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 150510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 162340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 148960 162270
मुंबई 148810 162340
अहमदाबाद 148860 162390
चेन्नई 150510 164190
कोलकाता 148810 162340
हैदराबाद 148810 162340
जयपुर 148960 162270
भोपाल 148860 162390
लखनऊ 148960 162270
चंडीगढ़ 148960 162270

Gold Import Rules: सरकार ने गोल्ड पर और बढ़ाई सख्ती, आयात पर लगा दी नई लिमिट

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में गिरावट आई है। 15 मई की सुबह चांदी का भाव 299900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 900 रुपये टूटकर 2,96,600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 87.04 डॉलर प्रति औंस पर है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।