देश में सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। 5 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में कीमत नीचे आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 156250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,471.79 डॉलर प्रति औंस पर है। अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता अभी भी बरकरार है। पश्चिम एशिया तनाव के कारण प्रमुख ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने का डर पैदा हो गया है।
इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की जून महीने की मीटिंग के फैसले आज, 5 जून को जारी हो रहे हैं। देश में अभी रेपो रेट 5.25 प्रतिशत है। अप्रैल महीने की मीटिंग में इसे जस का तस छोड़ा गया था।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 143090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 157960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 156100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगभग 12 अरब डॉलर के सोने की बिक्री की खबरों को खारिज किया था। कहा कि भौतिक स्वर्ण भंडार में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 880.52 टन पर स्थिर बना हुआ है।
दूसरी कीमती धातु चांदी के भाव में भी गिरावट का दौर जारी है। 5 जून की सुबह चांदी की कीमत 279900 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 73.56 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के मार्क को पार कर गई थी।