Coronavirus Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आज 40,000 से कम आई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, पिछले एक दिन में संक्रमण के 37,566 नए केस सामने आए हैं और 907 लोगों की मौत हो गई है।
देश में अभी संक्रमितों की कुल संख्या 3,03,16,897 है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 5,52,659 है जबकि 2,93,66,601 लोग इस संक्रमण से अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान 56,994 लोग रिकवर हुए हैं।
इस महामारी के कारण अब तक देश में कुल 3,97,637 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की तीसरी लहर बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। लिहाजा सरकार वैक्सिनेशन पर जोर दे रही है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 52,76,457 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक कुल 32,90,29,510 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, भारत में 102 दिनों बाद कोरोना के नए मामले 40,000 से कम आए हैं। कोरोना वायरस के एक्टिव मामले कुल मामलों के 1.82 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 96.87 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.12 फीसदी है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, 28 जून तक कुल 40,81,39,287 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जबकि सिर्फ 28 जून को 17,68,008 सैंपल टेस्ट हुए हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।