हेल्थ एक्सपर्ट (Health Experts) का कहना है कि अगले साल वसंत ऋतु तक कोरोना वायरस संक्रमण अंततः एक ऐसी बीमारी में बदल जाएगा, जो सामान्य सर्दी जुकाम (Common Cold) की तरह ही हल्का असर देने वाली होगी। एक्सपर्ट के मुताबिक, महामारी के खौफ का अंत एक सामान्य सर्दी की तरह हो जाएगा।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मेडिसिन के प्रोफेसर सर जॉन बेल (Sir John Bell) ने स्काई न्यूज को बताया कि कोरोना वायरस अगले साल वसंत (फरवरी-मार्च) तक सामान्य सर्दी जुकाम से मिलता जुलता हो जाएगा, क्योंकि लोगों की इम्यूनिटी वैक्सीन और वायरस से जूझते हुए बहुत बढ़ जाएगी।

जॉन बेल का कहना है कि ब्रिटेन में हालात बदतर से ज्यादा हो चुके हैं और सर्दियों के जाने के बाद हालात ठीक हो जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को वैक्सीन लगने के बाद भी कोरोना से लगातार सामना हो रहा है। उन्होंने कहा कि वायरस और इसके म्यूटेंट के लिए निरंतर संपर्क रहा है।

Coronavirus Updates: एक दिन में संक्रमण के 31,382 नए मामले, 318 लोगों की मौत

जॉन के अलावा वैक्सीन निर्माता कंपनी मॉडर्ना के चीफ एक्ज्यूटिव स्टीफेन बेन्सेल (Stéphane Bancel) ने भी कहा है कि कोरोना महामारी एक साल के अंदर ही खत्म हो जाएगी, क्योंकि वैश्विक स्तर पर वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ रही है।

देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। देश में शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 31,382 नए मामले सामने आए हैं और 318 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,35,94,803 पहुंच गई है। अब तक कुल 4,46,368 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 3,00,162 है, जो कि पिछले 187 दिनों में सबसे कम है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।