कोरोना वायरस (Covid-19) के देश में बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अपने सभी विभागों में अंडर-सेक्रेटरी स्तर से नीचे स्तर के सभी कर्मचारियों की शारीरिक उपस्थिति 50% तक सीमित कर दी है। बाकी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

साथ ही केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग शिफ्ट टाइमिंग में काम करने का निर्देश दिया है, जिससे ऑफिस परिसर में एक समय में अधिक भीड़ होने की स्थिति से बचा जा सके।
शारीरिक रूप से अक्षम और गर्भवती महिला कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से घर से काम करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी का घर कंटेनमेंट जोन में है, तो उसे भी इलाके के कंटेनमेंट जोन से बाहर नहीं आने तक ऑफिस नहीं आने के लिए कहा गया है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 33,750 केस मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 33,750 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 123 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 02 जनवरी को 27,553 नए मामले सामने आए थे।
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 10,846 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब तक कुल 3,42,95,407 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 1,45,582 है और अब तक कुल 4,81,893 मरीजों की मौत हो चुकी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।