Get App

Covid-19: केंद्र सरकार के ऑफिसों में अंडर-सेक्रेटरी स्तर से नीचे के 50% कर्मचारी घर से करेंगे काम

केंद्र सरकार ने अपने सभी विभागों में अंडर-सेक्रेटरी स्तर से नीचे स्तर के सभी कर्मचारियों की शारीरिक उपस्थिति 50% तक सीमित कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2022 पर 9:49 PM
Covid-19: केंद्र सरकार के ऑफिसों में अंडर-सेक्रेटरी स्तर से नीचे के 50% कर्मचारी घर से करेंगे काम
शारीरिक रूप से अक्षम और गर्भवती महिला कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से घर से काम करने के लिए कहा गया है

कोरोना वायरस (Covid-19) के देश में बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अपने सभी विभागों में अंडर-सेक्रेटरी स्तर से नीचे स्तर के सभी कर्मचारियों की शारीरिक उपस्थिति 50% तक सीमित कर दी है। बाकी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

साथ ही केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग शिफ्ट टाइमिंग में काम करने का निर्देश दिया है, जिससे ऑफिस परिसर में एक समय में अधिक भीड़ होने की स्थिति से बचा जा सके।

शारीरिक रूप से अक्षम और गर्भवती महिला कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से घर से काम करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी का घर कंटेनमेंट जोन में है, तो उसे भी इलाके के कंटेनमेंट जोन से बाहर नहीं आने तक ऑफिस नहीं आने के लिए कहा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें