Covid-19: डेल्टा वैरिएंट से दुनिया के कई देश परेशान, अमेरिका, चीन, फ्रांस में बढ़े कोरोना संक्रमित मरीज

कोरोना वायरस के जन्मदाता चीन में डेल्टा वैरिएंट को लेकर सख्ती बरती जा रही है

अपडेटेड Aug 11, 2021 पर 2:15 PM

कोरोना वायरस महामरी से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। अब इसके डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) ने रही सही कसर पूरी कर दी है और पूरी दुनिया एक बार फिर से तबाही के कगार पर पहुंच गई है।

कोरोना संक्रमण महामारी से जहां कई देशों ने लॉकडाउन लगा दिए। संक्रमण में गिरावट आने से लॉकडाउन में ढील देनी शुरू कर दी थी। अब वो डेल्टा वैरिएंट से त्रस्त हो गए हैं कि फिर से लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगाने के लिए मजबूर हो गए हैं।

विकासित देशों की सीढी चढ़ चुके देश तबाही के कगार पर खड़े हैं। दुनिया का दादा अमेरिका में पिछले महीने में सबसे ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इतना ही नहीं कोरोना के जन्मदाता चीन में फिर बाढ़ के साथ कोरोना वायरस महामारी फिर से आक्रामक हो गई है और बड़ी संख्या में नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। चीनी सरकार डेल्टा वैरिएंट को सख्त पाबंदी लगा रही है।

 चीन में बढ़ा कोरोना के Delta वेरिएंट का प्रकोप, दर्जनों चीनी अधिकारियों पर गिरी गाज

कोरोना संक्रमण के इस काल में फ्रांस भी अछूता नहीं है। डेल्टा वैरिएंट ने यहां भी तबाही मचाई हुआ है। कोरोना वायरस की तीन लहरों का सामना कर चुके फ्रांस में चौथी लहर आहट आने लगी है। मौजूदा समय में फ्रांस में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। इससे निपटने के लिए सरकार ने इमरजेंसी प्लान बना लिया है। मेडिकल से जुड़े कर्मचारियों को प्रोत्साहन देने के लिए कई तरह के पैकेज का भी ऐलान कर रही है।

ऑस्ट्रेलिया भी डेल्टा वैरिएंट से जूझ रहा है। वहीं भारत में कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की आहट सुनाई देने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के 9 राज्यों के 37 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इन 37 में से 11 जिले केरल के शामिल हैं। हालांकि भारत के लिए राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट 97.45 फीसदी पहुंच गया है।


डेल्टा वेरिएंट के चपेट में दुनिया के 135 देश, कोरोना के मामले 20 करोड़ के पार हुई

डेल्टा वैरिएंट के मामले में कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वैरिएंट बाकी के मुकाबले तेजी से फैलता है। इसमें कहा गया है कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की सभी डोज ले चुके लोग भी बिना वैक्सीनेशन वाले लोगों की तरह डेल्टा वैरिएंट को तेजी से फैला सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।