Covid Vaccine News: नाक के जरिए ली जाने वाली दुनिया की पहली कोविड वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) यानी नेजल ड्रॉप वैक्सीन इनकोवैक (iNCOVACC) इस महीने के आखिरी तक लॉन्च हो सकती है। हालांकि यह हर जगह उपलब्ध नहीं हो पाएगी। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि इस वैक्सीन को लेकर सिर्फ बड़े शहरों के कॉरपोरेट हॉस्पिटल्स ने ही दिलचस्पी दिखाई है। इतने कम हॉस्पिटल्स ने iNCOVACC में कम दिलचस्पी इसलिए दिखाई है क्योंकि बूस्टर डोज की मांग कम हो रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकार की तरफ से इसे खरीदने की कोई डिटेल्स नहीं आई है। इस वैक्सीन को भारत बॉयोटेक (Bharat Biotech) ने तैयार किया है।
