Adidas टीम इंडिया का नया किट स्पॉन्सर बना, IPL के बीच BCCI सचिव जय शाह ने की घोषणा

BCCI के सचिव जय शाह ने सोमवार को टीम इंडिया की नई किट स्पॉन्सर की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम की नई किट स्पांसर अब जर्मन स्पोर्ट्स ब्रांड 'एडिडास (Adidas)' होगी। एडिडास मौजूदा किट स्पॉन्सर किलर जीन्स (Killer Jeans) की जगह लेगा। मौजूदा स्पॉन्सर किलर जीन्स (Killer Jeans) का कॉन्ट्रैक्ट 31 मई 2023 को समाप्त हो जाएगा

अपडेटेड May 22, 2023 पर 2:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Team India के नए किट स्पॉन्सर के तौर पर जर्मन स्पोर्ट्स ब्रांड Adidas के नाम का ऐलान किया गया है

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया के नए किट स्पॉन्सर (Team India Kit Sponsor) का ऐलान कर दिया गया है। जर्मन स्पोर्ट्स ब्रांड 'एडिडास (Adidas)' टीम इंडिया का नया किट स्पॉन्सर होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (BCCI secretary Jay Shah) ने सोमवार 22 मई को टीम इंडिया की नई किट स्पॉन्सर की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम की नई किट स्पांसर एडिडास होगी। बता दें कि एडिडास मौजूदा किट स्पॉन्सर किलर जीन्स (Killer Jeans) की जगह लेगा।

जय शाह ने इसकी घोषणा करते हुए ट्वीट किया, 'मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि किट स्पांसर के तौर पर BCCI ने एडिडास कंपनी के साथ करार किया है। हम क्रिकेट खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स वियर कंपनी के साथ करार करके काफी खुश है।'

दरअसल, मौजूदा स्पॉन्सर किलर जीन्स (Killer Jeans) का कॉन्ट्रैक्ट 31 मई 2023 को समाप्त हो जाएगा। टीम इंडिया के किट स्पॉन्सर के तौर पर किलर जीन्स के साथ काफी कम समय के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया गया था। अब एडिडास का लोगो टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा। किलर जीन्स से पहले MPL टीम इंडिया के लिए किट स्पॉन्सर हुआ करता था।


BCCI और MPL का कॉन्ट्रैक्ट 2023 के आखिर तक था, लेकिन कंपनी ने बीच में ही इस करार को खत्म करने का फैसला लिया। इसके बाद किलर जीन्स टीम इंडिया का किट स्पॉन्सर बना। MPL टीम इंडिया को हर मैच के अनुसार 65 लाख और तीन साल के सौदे की रॉयल्टी के रूप में 9 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा था।

ये भी पढ़ें- तिहाड़ में बंद AAP नेता सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, केजरीवाल बोले- 'भगवान कभी माफ नहीं करेंगे'

माना जा रहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में टीम इंडिया एडिडास के लोगो वाली नई जर्सी पहन सकती है। टीम इंडिया 7 जून को इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।