Get App

Ambati Rayudu Retirement: 'आज रात का फाइनल मेरा आखिरी मैच' CSK स्टार अंबाती रायुडू ने IPL को कहा अलविदा

इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रायुडू ने कुछ साल पहले घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था, लेकिन बाद में फैसला वापिस ले लिया । 38 साल के इस खिलाड़ी ने हालांकि, रविवार को ट्वीट किया कि इस बार वह फैसला नहीं बदलेंगे । इस सत्र में उन्होंने 15 मैचों में 139 रन बनाए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2023 पर 8:18 PM
Ambati Rayudu Retirement: 'आज रात का फाइनल मेरा आखिरी मैच' CSK स्टार अंबाती रायुडू ने IPL को कहा अलविदा
CSK स्टार अंबाती रायुडू ने IPL को कहा अलविदा

IPL 2023: भारत के पूर्व वनडे एक्सपर्ट और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने घोषणा की है कि गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ फाइनल IPL में उनका आखिरी मैच होगा। इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रायुडू ने कुछ साल पहले घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था, लेकिन बाद में फैसला वापिस ले लिया ।

38 साल के इस खिलाड़ी ने हालांकि, रविवार को ट्वीट किया कि इस बार वह फैसला नहीं बदलेंगे । इस सत्र में उन्होंने 15 मैचों में 139 रन बनाए हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, "दो बेहतरीन टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स । 204 मैच, 14 सत्र, 11 प्लेआफ, आठ फाइनल और पांच खिताब। उम्मीद है कि आज रात को छठा भी। ये शानदार सफर रहा । मैंने तय किया है कि आज का फाइनल IPL में मेरा आखिरी मैच होगा। इस शानदार टूर्नामेंट में खेलने का पूरा मजा आया। अब की बार वापसी नहीं।"

रायुडू ने 55 वनडे मैचों में 1694 रन बनाये। T20 क्रिकेट में वह CSK का अभिन्न अंग रहे। फाइनल से पहले वह 203 IPL मैचों में 4329 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2018 सत्र में चेन्नई के लिए 602 रन बनाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें