Asia Cup 2022: भारत-पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को होगा घमासान, देखिए एशिया कप का पूरा शेड्यूल और खिलाड़ियों के नाम
Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 28 अगस्त को खेला जाएगा। भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन है और वह अपना खिताब बचाने उतरेगी
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 17, 2022 पर 3:41 PM
एशिया कप 2022 में पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगा।
Asia Cup 2022: मिनी वर्ल्ड कप यानी एशिया कप-2022 का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट का आगाज 27 अगस्त से आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा। हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम 28 अगस्त से मोर्चा संभालेगी। उसका पहला मुकाबला पाकिस्तान से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। जबकि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इसी मैदान पर श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। एशिया कप के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेले जाएंगे। बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान भी हो चुका है।
एशिया कप 27 अगस्त से 2022 से 11 सितंबर 2022 तक चलेगा। टूनार्मेंट में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान हैं। जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान है। ग्रुप-ए में एक टीम क्वॉलिफायर से जुड़ेगी। दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर फोर के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी।
बैकअप खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर।
पाकिस्तान - बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।
अफगानिस्तान: अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया है।
बांग्लादेश: अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया है।
श्रीलंका: अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया है।
एशिया कप 2022 लाइव स्ट्रीमिंग
एशिया कप 2022 के सभी मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। एशिया कप 2022 को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports network) पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार (Disney + Hotstar) ऑनलाइन कवरेज की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।
बाबर आजम सितारा-ए-पाकिस्तान से सम्मानित
पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक बाबर आजम (Babar Azam) इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वनडे सीरीज से पहले बाबर को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार सितारा-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया। रविवार को पाकिस्तान की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर सितारा-ए-पाकिस्तान (Sitara-e-Pakistan) से सम्मानित किया गया। बाबर के अलावा पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ को तमगा-ए-पाकिस्तान (Tamgha-e-Pakistan) से नवाजा गया। वहीं, ब्लाइंड क्रिकेटर मसूद जान को प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इन तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।