Asia Cup 2022: मिनी वर्ल्ड कप यानी एशिया कप-2022 का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट का आगाज 27 अगस्त से आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा। हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम 28 अगस्त से मोर्चा संभालेगी। उसका पहला मुकाबला पाकिस्तान से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। जबकि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इसी मैदान पर श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। एशिया कप के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेले जाएंगे। बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान भी हो चुका है।
