Virat Kohli: फॉर्म में लौटे विराट कोहली, 6 महीने बाद बल्ले से निकली हाफ-सेंचुरी, कर डाली रोहित शर्मा की बराबरी

Asia Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले से बुधवार को 6 महीनों के लंबे इंतजार के बाद पहला पचासा निकला

अपडेटेड Aug 31, 2022 पर 10:14 PM
Ind vs Hong Kong: विराट कोहली ने हांगकांग के खिलाफ 44 गेंदों पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले से बुधवार को 6 महीनों के लंबे इंतजार के बाद पहला पचासा निकला। एशिया कप 2022 के ग्रुप मैच के दौरान बुधवार को भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ खेलने उतरी थी। भारत ने पहले बैटिंग 2 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 59 रनों की नाबाद पारी खेली।

इसके साथ ही विराट कोहली मौजूदा एशिया कप में 50 मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली की पारी से उनके प्रशंसकों में खुशी है। हालांकि पारी की शुरुआत में विराट कोहली जिस तरह रक्षात्मक होकर खेल रहे थे और जिस तरह उन्हें बाल की टाइमिंग जज करने में दिक्कत हो रही थी, उसे देखते हुए क्रिकेट विश्लेषक और सोशल मीडिया यूजर्स विराट के फॉर्म को लेकर काफी प्रभावित नहीं नजर आ रहे हैं।

हालांकि विराट कोहली ने आज रोहित शर्मा और के एल राहुल के आउट होने के बाद भारतीय पारी को संवारने में अहम भूमिका निभाई और इसके बाद बैटिंग करने आए सूर्यकुमार यादव ने महज 26 गेंद में 68 रनों की तूफानी पारी भारत का स्कोर 190 रन के पार पहुंचा दिया।


यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: रोहित शर्मा की T-20 क्रिकेट में 'बादशाहत', बने 3,500 रन पूरे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच 98 रनों की नाबाद पारी हुई। विराट कोहली ने जहां अपनी 59 रनों की पारी के दौरान 3 चौके और 1 छक्के लगाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए।

कोहली ने की रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी

विराट कोहली ने हांगकांग के खिलाफ अर्धशतक बनाते ही टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक बार 50 रनों से अधिक का स्कोर करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों अब तक टी-20 क्रिकेट में शतक और अर्धशतक मिलाकर 31 बार 50 रनों से अधिक का स्कोर कर चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।