Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम- जय शाह

Asia Cup 2023: 2023 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान करने जा रहा है। सूत्रों ने पहले कहा था कि BCCI टूर्नामेंट में खेलने के लिए टीम इंडिया को भेजने के लिए तैयार है

अपडेटेड Oct 18, 2022 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement
एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम

Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप (Asia Cup) के लिए पाकिस्तान (Pakistan) नहीं जाएगी। BCCI के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने मंगलवार को​ क्रिकेट बोर्ड की 91वीं AGM से अलग ये बात कही है। 2023 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान करने जा रहा है। सूत्रों ने पहले कहा था कि BCCI टूर्नामेंट में खेलने के लिए टीम इंडिया को भेजने के लिए तैयार है।

NDTV के मुताबिक, जय शाह ने कहा कि 2023 एशिया कप न्यूट्रल जगह पर खेला जा सकता है, न कि पाकिस्तान में। शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं।

भारत ने राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में 2005-06 में द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली है। तब पाकिस्तान ने तीन T20I और तीन ही ODI मैचों के लिए भारत का दौरा किया था।


तब से, दोनों टीमें द्विपक्षीय सीरीज में नहीं खेली हैं। टीमें अभी-अभी वर्ल्ड इवेंट या एशिया कप में भिड़ीं थीं।

वहीं भारत की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) का 36वां अध्यक्ष चुना गया। वह पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह लेंगे।

BCCI President: सौरव गांगुली की जगह रोजर बिन्नी बने BCCI के नए बॉस, जय शाह फिर संभालेंगे सचिव की जिम्मेदारी

बिन्नी को यहां BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में निर्विरोध चुना गया। जय शाह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा सचिव चुना गया।

इन दोनों के अलावा जिन दूसरे पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया उनमें कोषाध्यक्ष आशीष शेलार, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और संयुक्त सचिव देवजीत सेकिया शामिल हैं।

भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 एकदिवसीय खेलने वाले 67 साल के बिन्नी भारत में अगले साल होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप से पहले पद संभाल रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर हालांकि कोई चर्चा नहीं हुई। ICC का अगला चेयरमैन अगले महीने मेलबर्न में बोर्ड की बैठक के दौरान चुना जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।