Asia Cup 2023: एशिया कप का शेड्यूल जारी! पाकिस्तान में होंगे 4 मैच, श्रीलंका में खेला जाएगा फाइनल

Asia Cup 2023: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एक बयान में कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें भाग लेंगी। इसमें कहा गया है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। पाकिस्तान में मैच लाहौर में होंगे, जबकि श्रीलंका में कैंडी और पल्लेकेले में मैच होंगे

अपडेटेड Jun 15, 2023 पर 6:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमों के बीच 13 मैच खेले जाएंगे

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 को लेकर महीनों से चली आ रही अनिश्चितता की स्थिति को खत्म करते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार को आखिरकार शेड्यूल जारी कर दिया। टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा, जिसमें 4 मैच पाकिस्तान में और 9 श्रीलंका में होंगे। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्तान के हायब्रिड मॉडल पर सहमति जता दी है। यानी कि टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में जरूर होगा, लेकिन फाइनल समेत कई अहम मुकाबले श्रीलंका में होंगे। इस बार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमों के बीच 13 मैच खेले जाएंगे।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने गुरुवार जारी बयान में बताया, "एशिया कप 2023 31 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें कुल 13 रोमांचक वनडे मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया जाएगा, जिसमें चार मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी के 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।"

इस एक वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर गतिरोध पिछले सप्ताह समाप्त हुआ जब जय शाह की अगुवाई वाले ACC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी। बीसीसीआई ने साफ तौर पर कहा था कि दोनों देशों के बीच जारी राजनीतिक तनाव कारण वह अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा।


ACC ने एक बयान में कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें भाग लेंगी। इसमें कहा गया है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में खत्म हुआ धर्मांतरण विरोधी कानून, सिद्धारमैया कैबिनेट ने पलटा BJP सरकार में लागू कानून

इस सत्र में दो समूहों में टीमों को बांटा जाएगा। हर समूह से शीर्ष दो टीमें सुपर चार चरण में पहुंचेंगी। सुपर चार चरण की शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगे। पाकिस्तान में मैच लाहौर में होंगे, जबकि श्रीलंका में कैंडी और पल्लेकेले में मैच होंगे।

एशिया कप के कार्यक्रम को मंजूरी मिलने के साथ ही अक्टूबर-नवंबर में वनडे विश्व कप में पाकिस्तान टीम का भारत आना भी तय हो गया। दोनों टीमें अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को लीग चरण में खेल सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।