Get App

Babar Azam: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के खिलाफ रची जा रही बड़ी साजिश, गंवानी पड़ सकती है कप्तानी

Babar Azam: PCB के वरिष्ठ अधिकारियों ने संकेत दिया है कि बाबर आजम को किसी न किसी फॉर्मेट में अपनी कप्तानी गंवानी पड़ सकती है। बाबर आजम का कुछ वर्षों से पाकिस्तान क्रिकेट में काफी प्रभाव रहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि अब उनके कद को कम किया सकता है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 1:47 PM
Babar Azam: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के खिलाफ रची जा रही बड़ी साजिश, गंवानी पड़ सकती है कप्तानी
Babar Azam: पूर्व कप्तान और कोच मिसबाह उल हक का मानना है कि PCB में कुछ लोग बाबर आजम की स्थिति को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं

पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) में इन दिनों काफी उथल पुथल मचा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) वर्तमान में खुद को बदलने की कोशिश कर रहा है। पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की 3-0 की शर्मनाक हार के बाद पाक क्रिकेट बोर्ड बदलाव के दौर से गुजरा है। रमीज राजा (Ramiz Raja) को हाल ही में बोर्ड से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह नजम सेठी (Najam Sethi) को पीसीबी प्रमुख बनाया गया था। पीसीबी की कमान संभालते ही सेठी ने शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को पाकिस्तान की पुरुष टीम का 'अंतरिम मुख्य चयनकर्ता' नियुक्त किया।

PCB के वरिष्ठ अधिकारियों ने संकेत दिया है कि बाबर आजम (Babar Azam) को किसी न किसी फॉर्मेट में अपनी कप्तानी गंवानी पड़ सकती है। बाबर आजम का कुछ वर्षों से पाकिस्तान क्रिकेट में काफी प्रभाव रहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि अब उनके कद को कम किया सकता है। बाबर आजम घरेलू धरती पर लगातार चार टेस्ट मैच हारने वाले पाकिस्तान के एकमात्र कप्तान हैं।

इस बीच, पूर्व कप्तान और कोच मिसबाह उल हक (Misbah-ul-Haq) का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कुछ लोग मौजूदा कप्तान बाबर आजम की स्थिति को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि इससे टीम के ड्रेसिंग रूम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

मिसबाह ने मंगलवार को लाहौर में पत्रकारों से कहा कि क्रिकेट मेरे खून में है और मैं हर समय क्रिकेट मैच देखता हूं और क्रिकेट के बारे में पढ़ता हूं। और मैं देख रहा हूं कि टीम में बाबर आजम की स्थिति कमजोर हो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें