BCCI का ऐतिहासिक फैसला, अब महिला-पुरुष क्रिकेटरों को एक समान मिलेगी मैच फीस

जय शाह ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। टेस्ट के लिए 15 लाख रुपये, ODI के लिए 6 लाख रुपये और T20I के लिए 3 लाख रुपये मैच फीस होगी

अपडेटेड Oct 27, 2022 पर 1:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BCCI सचिव जय शाह ने कहा कि महिला-पुरुष क्रिकेटरों को अब एक समान मैच फीस मिलेगी

भारतीय क्रिकेट में अब महिला और पुरुष खिलाड़ियों में मैच फीस को लेकर भेदभाव समाप्त हो गया है। महिला-पुरुष सभी क्रिकेटरों को अब बराबर मैच फीस मिलेगी। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने एक ट्वीट कर दी है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 'कूड़ा पॉलिटिक्स' तेज! गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे केजरीवाल, आमने-सामने आए BJP-AAP कार्यकर्ता

BCCI सचिव जय शाह ने ऐतिहासिक ऐलान करते हुए कहा कि महिला-पुरुष क्रिकेटरों को अब एक समान मैच फीस मिलेगी। उन्होंने कहा कि BCCI ने अनुबंधित भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए सैलरी इक्विटी पॉलिसी के कार्यान्वयन की घोषणा की। इसके बाद पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए मैच फीस एक समान होगी।


अब कितनी मिलेगी फीस?

जय शाह ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। अब महिला क्रिकेटर्स को टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, ODI के लिए 6 लाख रुपये और T20 के लिए 3 लाख रुपये मैच फीस होगी।

जय शाह ने जैसे ही इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान किया सोशल मीडिया यूजर्स ने दिल खोलकर इसका स्वागत किया। शाह ने कहा यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई ने इस भेदभाव को दूर करने के लिए पहला कदम उठाया है। हम अपनी अनुबंधित महिला क्रिकेटर्स के लिए सैलरी इक्विटी पॉलिसी लागू कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, औसतन पुरुषों से तुलना की जाए तो अब तक सीनियर महिला खिलाड़ियों को प्रतिदिन मैच के लिए 20,000 रुपये फीस मिलती थी। यह किसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेटर के लगभग बराबर थी।

जबकि सीनियर पुरुष क्रिकेटर प्रतिदिन मैच फीस के तौर पर औसतन 60,000 रुपए कमाई करते हैं। ऐसे में यह महिला और पुरुषों के बीच एक बड़ा अंतर था। लेकिन BCCI ने अब इस भेदभाव को समाप्त कर दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।