World Cup 2023 के लिए 400,000 टिकट जारी करेगी BCCI, हाई डिमांड को देखते हुए लिया गया फैसला

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में टिकट की हाई डिमांड को देखते हुए सेलिंग के अगले स्टेज में 400,000 टिकट और जारी करने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टिकटों की हाई डिमांड को मंजूर करता है। मेजबान स्टेट फेडरेशन के साथ चर्चा के बाद बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए लगभग 400,000 टिकट जारी करने का ऐलान किया है

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 9:35 PM
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में टिकट की हाई डिमांड को देखते हुए सेलिंग के अगले स्टेज में 400,000 टिकट और जारी करने का फैसला किया है

भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में टिकट की हाई डिमांड को देखते हुए सेलिंग के अगले स्टेज में 400,000 टिकट और जारी करने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टिकटों की हाई डिमांड को मंजूर करता है।"

400,000 टिकट जारी करेगी BCCI

मेजबान स्टेट फेडरेशन के साथ चर्चा के बाद बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए लगभग 400,000 टिकट जारी करने का ऐलान किया है। इसके जरिए BCCI ज्यादा से ज्यादा लोगों को मैच देखने के लिए प्रेरित करन चाहता है। भारत में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में लोग ज्यादा से ज्यादा शामिल हो सकें इसके लिए BCCI ये खास इंतजाम कर रहा है।


मैच देखने के लिए सीटें बुक करवा रहे हैं लोग

दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी भारत में होने वाले वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए वे स्टेडियम में अपनी सीटें भी बुक कर सकते हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में स्टेडियम की सीटें भी काफी तेजी से बुक हो रही हैं। BCCI ने बताया कि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की सामान्य बिक्री 8 सितंबर 2023 को रात 8 बजे से शुरू होगी। आम लोग BCCI की वेबसाइट पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। BCCI ने कहा कि दूसरे स्टेज में टिकट की बिक्री शुरू होने के बाद लोगों को इस बारे में सूचित किया जाएगा।

Asia Cup 2023: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर! भारत-पाकिस्तान के दूसरे मैच पर भी मंडराया बारिश का खतरा

BCCI ने क्या कहा

BCCI ने अपने बयान में कहा कि फैन ही इस टूर्नामेंट की धड़कन हैं। उनका अटूट जुनून इस टूर्नामेंट के लिए सबसे ज्यादा अहम है। वहीं कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्ड कप में होने वाले भारत पाकिस्तान मैच के लिए कुछ वेबसाइटों पर 19 लाख रूपये तक की कीमत पर टिकट बेचे जा रहे हैं। हालांकि यह टिकट थर्ड पार्टी की तरफ से बेचे जा रहे हैं। विश्व कप के टिकटों की पहली खेप, जिसमें अहमदाबाद में भारत-पाकिस्तान का मैच भी शामिल था, ICC के टिकटिंग पार्टनर की स्पेशल प्री सेल विंडो खोलने के एक घंटे के भीतर ही बिक गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।