बेंगलुरु का ये सैलून मालिक कभी था पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का नेट बॉलर, पांड्या से लेकर राहुल का रह चुका है हेयर स्टाइलिस्ट

2012 में डेनियल ने जॉब बदलने का फैसला किया। कभी क्रिकेट के लिए दीवाने रहने वाले डेनियल की दीवानगी आज भी इस खेल के लिए खत्म नहीं हुई है। बस उन्होंने फुल टाइम क्रिकेटर बनने की जगह हेयरस्टाइलिस्ट बनने का फैसला किया। पाकिस्तान के लिए नेटबॉलर के तौर पर भी कई बार प्रैक्टिस सेशन में शामिल होने का उन्हें मौका मिला। देखिए उनकी क्रिकेट से सैलून तक की इस जर्नी को-

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 1:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डेनियल को वक्त भी याद है जब वो इंजमाम उल हक के लिए बॉलिंग किया करते थे।

विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के बाद Daniel Liao अब इन्हें तरह-तरह के हेयर स्टाइल दे रहे हैं। बेंगलुरु के रहने वाले डेनियल उन खास गेंदबाजों में से हैं जिन्होंने 2005 में भारत टेस्ट खेलने आई पाकिस्तानी टीम के लिए नेट बॉलिंग की थी। किसी भी मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन बेहद जरूरी होते हैं। ऐस में नेट बॉलर्स हमेशा से ही टीमों को तैयारी करने में मदद करते हैं। डेनियल कहते हैं कि मैंने सलमान बट्ट के लिए बहुत गेंदबाजी की है। अब्दुल रज्जाक बेहद मजाकिया थे। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए गेंदबाजी करके बहुत अच्छा लगा। उनके साथ वक्त बिताना बेहद खास रहा।

इंजमाम उल हक के लिए गेंदबाजी

डेनियल को वक्त भी याद है जब वो इंजमाम उल हक के लिए बॉलिंग किया करते थे। कहते हैं कि मैं एक नेट बॉलर था और इंजमाम सर के लिए नेट में गेंदबाजी करने की बेहद शानदार यादें मेरे जहन में है। मैंने एक स्लो, फ्लाइट डिलीवरी की थी जो उनसे मिस हो गई। ऐसे में उन्हें बेहद गुस्सा आया, अगली ही गेंद में उन्होंने बॉल को कसकर हिट किया और बॉल ही खो गई। ऐसे में यूनुस खान मेरे पास आए और बोले कि बेटा गेंद की लड़ाई में घबराना नहीं।

सैलून में आते हैं दिग्गज खिलाड़ी

2012 में डेनियल ने जॉब बदलने का फैसला किया। उन्होंने क्रिकेट खेलने की बजाय हेयरस्टाइलिस्ट बनने का मन बनाया। कई दिग्गज क्रिकेटर्स विराट कोहली से लेकर हार्दिक पांड्या ने उनके सैलून में आकर उनसे हेयर स्टाइल बनवाया है। कहते हैं कि कई क्रिकेटर्स यहां आते हैं और IPL के वक्त भी वो मुझे बुलाते हैं। ज्यादातर खिलाड़ी मेरे ही कॉलेज से पढ़े हैं, ऐसे में उन्हें मुझ पर विश्वास रहता है। रॉबिन उथप्पा, केएल राहुल और करुण नायर भी यहां आ चुके हैं।

Blue Jet Healthcare IPO: प्राइस बैंड हुआ सेट, 25 अक्टूबर से लगा सकेंगे बोली


स्विगी डिलीवरी एग्जीक्यूटिव जब बना नेट बॉलर

डेनियल बताते हैं कि कैसे बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ODI वर्ल्ड कप का पहला मैच खेला जा रहा था। ये मुकाबला पांच बार वर्ल्ड कप चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच था। डेनियल ने बताया कि कैसे वो बेंगलुरु में पाकिस्तान को देख इमोशनल हो गए थे। कहते हैं कि मेरे उनके साथ बहुत अच्छे कनेक्शन हैं। हाल ही में बेंगलुरु के रहने वाले एक स्विगी डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को नीदरलैंड टीम के नेट बॉलर के रूप में चुना गया। 29 साल के लोकेश कुमार एक बाएं हाथ के पेसर-रिस्ट स्पिन बॉलरहैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।